logo

सृष्टि द्वारा रिक्शा चालको संग मनाया मज़दूर दिवस। सृष्टि ने की मजदूर दिवस पर अनोखी सेवा मज़दूर दिवस के

*सृष्टि द्वारा रिक्शा चालको संग मनाया मज़दूर दिवस।* *सृष्टि ने की मजदूर दिवस पर अनोखी सेवा* मज़दूर दिवस के उपलक्ष में नन्ही सृष्टि गुलाटी की ओर से सेक्टर 15 गुरद्वारे के सामने, दशहरा मैदान के पास, प्याली चौक और 60 फीट रोड जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा में गमछे और पानी की बोतले और जूस वितरण किया गया। फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा सृष्टि गुलाटी द्वारा जन सहयोग से रिक्शा चालकों और श्रमिक वर्ग के लोगो को को 150 साफी ( गमछे), 100 ठंडे पानी की बोतले, 50 जूस की बोतल और 200 पानी की थैली वितरित कर मज़दूर दिवस मनाया गया। रिक्शा चालको और श्रमिक वर्ग के लोगो ने अनोखे अंदाज में मनाए गए इस मज़दूर दिवस पर सभी ने सृष्टि गुलाटी और उसके प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही सदा ऐसे ही नेक कार्यों को करने के लिए आशिर्वाद दिया। रिक्शा चालको और श्रमिक वर्ग के लोगो की खुशी देखते ही बन रही थी गमछे पाकर बहुत ही खुश नजर आए ओर बच्ची को अनेकों शुभकामनाएं दीं। ऐसे ही नेक कामों के लिए जानी जाती हैं फरीदाबाद हरियाणा की गमछा गर्ल सृष्टि गुलाटी। सभी ने एक स्वर में कहा की बहुत ही कम लोग होते हैं इस दुनिया में जो अपने साथ सभी के बारे में सोचते है। इस बेटी ने इतना नेक काम किया की सर गर्व से ऊंचा हो गया। इस नेक कार्य में सभी वर्गो के लोग अध्यापक वर्ग, कॉरपोरेट वर्ग के सभी लोगो ने मिलकर साथ दिया। पिता प्रवीन ने कहा की कोई भी महान और नेक कार्य अकेले संभव नहीं होता इसके लिए सभी का साथ आवश्यक होता हैं। इस नेक कार्य में साथ देने के लिए हम सभी का आभार प्रकट करते हैं।

1
814 views